Loading Now
×

अरवल लीग:सचिन विश्वकर्मा के अर्धशतक से कृष्णा स्पोर्ट्स विजयी

Khelbihar.com

Arwal: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए मैच में कृष्णा स्पोर्ट्स ने रामा सी सी को 2 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दोनों टीमों का इस लीग में दौड़ समाप्त हो गया।

आज सुबह रामा के कप्तान उत्कर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। छोटी – छोटी परियों के बदौलत रामा की टीम ने 25.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाया। अशोक कुमार ने 26, नंदन शर्मा ने 25, हुसैन राजा ने 21, रौशन कुमार ने 20 तथा कप्तान उत्कर्ष ने 15 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 30 रन मिले। गेंदबाजी में सचिन कुमार तथा विकाश कुमार ने 3 – 3 सफलता हासिल की। इसके अलावा रवि शंकर ने 2 एवं पवन ने एक विकेट झटके।

जबाव में खेलने उतरी कृष्णा की टीम ने सचिन विश्वकर्मा के शानदार पारी (81 रन 92 गेंद में) के बदौलत 34.3 ओवर में मैच को जीत लिया। इसके अलावा रौशन कुमार ने 21 तथा विकाश कुमार ने 18 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 29 रन मिले। गेंदबाजी में अशोक कुमार तथा उत्कर्ष को 2 – 2 सफलता मिली। बिट्टू, अभिषेक तथा सनी को 1 – 1 सफलता मिली। सचिन विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में राम कुमार एवं अभिमन्यु कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। स्कोरर की भूमिका ओमप्रकाश कुमार ने निभाई। कल लीग का अंतिम मैच मगध सी सी बनाम शांतिपुरम एस सी खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment