Loading Now
×

अंडर-13 टूर्नामेंट:-सीएबी को हराकर वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी फ़ाइनल में

Khelbihar.com

Patna:राजधानी के शाखा मैदान में आयोजित प्रथम राजेंद्र प्रसाद सिंह अंडर-13 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले में वाईसीसी ने सीएबी को 28 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना लिया है।फ़ाइनल मुकाबला 2 फरवरी को बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी और वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले सीएबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और वाईसीसी कि टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए जिसमे धनंजय 40रन,विक्रम 26 और शुशांत 23 रन बनाए।गेंदबाजी में कृष 3,गौतम और शुभम को 1-1 विकेट मिला।

159 रनों के जबाब में सीएबी की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन ही बना सकी।जिसमे तन्मय 31रन,हर्ष राज 24 और शिवम 10 रन का योगदान दिया।गेंदबाजी में विक्रम, साग़र और शुशांत को 2-2विकेट मिला।मैन ऑफ द मैच वाईसीसी के शुशांत को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment