Loading Now
×

लखीसराय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू,सभी वरीय खिलाड़ी जीते.

Khelbihar.com

Lakhisarai:अनिल सिंह स्मृति “शतरंज,सबके लिए ” फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आज से लखीसराय के टाउन हॉल में शुरू हो गया। लखीसराय जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज सुबह साढ़े नौ बजे लखीसराय के पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं चाल चलकर किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने माने समाजसेवी विनोद कुशवाहा, उप विकास आयुक्त श्री विनय कुमार मंडल,अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुरली प्रसाद सिंह,भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री नीरज कुमार,एस डी पी ओ श्री रंजन कुमार , जयप्रकाश सिन्हा समेत लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश महतो , सचिव श्री संजय जायसवाल , अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर , प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक श्री शिवप्रिय भारद्वाज , अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अरविंद सिंह एवं फिडे ऑर्बिटर सूरज कुमार उपस्थित थे।


आज खेले गए प्रथम चक्र के मुकाबले में सभी वरीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
आज के प्रथम दस बोर्ड के परिणाम इस तरह हैं:-
1 राहुल कुमार (1) ने अनुज कुमार सिंह(0)को
2 अर्पिता कुमारी (0) को मानव कुमार (1) ने
3 पवित्र मोहन भारद्वाज(1) ने असगर हुसैन(0)को
4 आशुतोष भारद्वाज(0) को अंकित कुमार सिंह(1) ने
5 शिवप्रिय भारद्वाज(1) ने ऐश्वर्या श्री(0)को
6 अतुल्य प्रकाश सिन्हा(0) को मिन्हाजुल होदा(1) ने
7 शुभन रॉय (1) ने आयुष कुमार दयानन्द(0) को
8 देबेश कुमार(0) को किशन कुमार एक को
9 पृथ्वी राज (1) ने दीपक कुमार गुप्ता(0) को
10एकजोत सिंह(0) को अभिषेक सोनू(1) ने पराजित किया।  

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 4 = ?