Loading Now
×

बिहार महिला अंडर-19 एक दिवसीय टीम के लिए चयन ट्रायल 4फरवरी को सीएबी ग्राउंड में,

Khelbihar.com

Patna: 4 फरवरी 2020 को मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित सीएबी ग्राउंड पर महिला अंडर-19 एक दिवसीय टीम का चयन महिला वर्ग के मुख्य चयनकर्ता अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न होगी .

ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री के साथ साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे जिसमें कंप्यूटर से निर्मित जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटो, कैंसिल चेक, 3 वर्ष का विद्यालय का प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र के रूप में वैद्य प्रपत्र साथ लाने होंगे जिसका रिर्पोटिंग टाइम सुबह 9:00 बजे रखा गया है जहां पहुंचकर अपना रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं.

सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी 17 फरवरी 2020 से बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली महिला वर्ग अंडर-19 एक दिवसीय टूर्नामेंट में बिहार स्टेट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा जिसकी जानकारी बीसीए के माननीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी और सीईओ सुधीर कुमार झा के आदेशानुसार बीसीए मीडिया कमेटी के पूर्व सदस्य कृष्णा पटेल ने दी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment