Bihar
Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, bihar distric leagues, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news
Khelbihar
भागलपुर लीग:संजय की घातक गेंदबाजी चटकाए 7 विकेट,कहलगांव सीसी विजयी।
Khelbihar.com
Bhagalpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को कहलगांव क्रिकेट क्लब ने बादशाह इलेवन को 27 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कहलगांव क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कहलगांव की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25.2 ओवर में 106 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में रवि ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। लक्ष्मण ने 19 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। बादशाह इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक ने 5 विकेट और इम्तियाज व प्रशांत ने दो-दो विकेट लिये।
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाह इलेवन की टीम 20.2 ओवर में 78 पर ऑल आउट हो गई।बादशाह इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में धनराज ने सर्वाधिक 33 रन और अभिषेक ने 20 रन बनाए। कहलगांव क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में संजय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में 16 रन देकर 7 विकेट चटकाए। पिंटू ने दो विकेट लिया। अमरिंदर ने एक विकेट झटका।
अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अमन थे। बुधवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में लूसीड क्रिकेट क्लब बनाम कर्ण क्रिकेट क्लब नवगछिया के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment