अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी :-कुमुद इलेवन सेमीफाइनल में पहुँचा
Khelbihar.com
Patna: बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में कुमुद इलेवन ने आइकॉन पब्लिक स्कूल को 5 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस कुमुद इलेवन ने जीता तथा पहले गेंदबाजी का निर्णय किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आइकॉन पब्लिक स्कूल ने 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाया।ऋषि ने 40,अमन ने 24 तथा रोहित ने 16 रनों का योगदान दिया।कुमुद इलेवन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 3,अंकित(द्वितीय) ने भी 3,अनीश ने 2 तथा अनिकेत ने 1 विकेट लिया।
जवाब में कुमुद इलेवन ने लक्ष्य को 23.2 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।कुमुद इलेवन के तरफ से प्रतीक ने 14 गेंद में 33 रन,अमृतांशु और अनीश दोनों ने 22 रन तथा अनीश ने 19 रन बनाया।आइकॉन पब्लिक स्कूल के तरफ से रोहित ने 3 तथा अमन ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।अंकित को उनके शानदार खेल के लिए टूर्नामेंट फाउंडर विक्की सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।



Post Comment