Loading Now
×

8वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार पुरूष टीम चैंपियन

Khelbihar.com

Patna:मऊ ( उत्तर प्रदेश ) में संपन्न हुई 8 वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को 32 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 60 रन बनाये। जिसमें रवि कुमार ने 21,व रवि सिंह ने 20 रनों का योगदान किया। जवाबी पाली खेलने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट गँवाकर सिर्फ 28 रन हीं बना सकी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 6,वेंकटेश व रवि ने 2-2 विकेट खिलाड़ियों को आउट किया।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बिहार के रवि कुमार को एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार राहुल कुमार को दिया गया।जबकि बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार बिहार की मुस्कान को दिया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार की बालिका टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।इससे पूर्व खेले गए बालक वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार ने पूर्वांचल को हराया। जबकि बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार को हरियाणा से पराजय का सामना करना पड़ा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment