Loading Now
×

अंडर-19 टूर्नामेंट:-नालंदा के अंकित के 5 विकेट से लखीसराय ढेर,नालंदा जीती।

Khelbihar.Com।नवादा।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जिला रणधीर वर्गा अंडर – 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेंट्रल जोन में नालंदा ने लखीसराय को 9 विकेट से हराया ।लखीसराय ने टॉस जीताकर पहले बैटिंग करते हुए पूरी टीम 27.1 ओवरों में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई , कुमार सत्यम ने 32 रन , गुलशन ने 16 तथा प्रफुल्ल ने 15 रनों बनाए।।गेंदबाजी करते हुए नालंदा के अंकित ने घातक गेंदबाजी की और 5 विकेट तथा आदित्य एवं मिथुन ने 2-2 विकेट लिये

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम मात्र 15 .2 ओवर में सिद्धार्थ के नाबाद 50 एवं नमन गौरव के 48 रन के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त कर लिया । नालंदा के अंकित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

नालंदा के सचिव अजय सिंह भी के मैच के दौरान मौजूद रहे ।मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा , उपाध्यक्ष रंजीत पटेल , संयुक्त सचिव आशुतोष चंद्रा , कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा , राजेश कुमार गुरारी , प्रशांत राय , राजेश कुमार , रितेश कुमार , विकास कुमार , सचिव मनीष आनंद कोच सुरेश यादव , सुनील कुमार , अजय कुमार , निशांत कुमार आदि उपस्थित थे।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment