Loading Now
×

सारण ने सीतामढ़ी को हरा बना ग्रुप टॉपर

Khelbihar.Com।छापरा।।


सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के राजेंद्र स्टेडियम में खेले जा रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए, मैच में सारण ने सीतामढ़ी को सात विकेट से पराजित कर, अपने ग्रुप में टॉप रहने का गौरव प्राप्त किया। टॉस सीतामढ़ी ने जीता पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाये। विनय कुमार ने 63 गेंद में 48 रन बनाये। शाहिद फिरोज ने 27 गेंद पर 25 रन बनाये। सारण की ओर से कुमार उत्कर्ष, उत्तम, इंद्रेश और आदित्य ने दो-दो विकेट एवं प्रशांत सिंह ने 1 विकेट चटकाये।


जवाब में सारण ने 34.3 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बना कर मैच सात विकेट से जीत लिया। सौरभ ने 91 गेंद पर 79, कुमार उत्कर्ष ने 77 गेंद पर 51 रन बनाये और प्रशांत सिंह ने 11 गेंद पर 17 रन बनाकर नाॅट आउट रहे । सीतामढी जिला के गेंदबाज संजीव, विपुल और सौरभ ने एक-एक विकेट चटकाये।


सीतामढ़ी के पूर्व खिलाड़ी विनीत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर विभूति नारायण शर्मा, रजनीश कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, संदीप कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment