Bihar
Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Araia district cricket association, Araria cricket news, Araria distric cricket legues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar khel news
Khelbihar
अररिया लीग: गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में
Khelbihar.com
Araria: अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वां जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथ गंगा ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब और काली मंदिर क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.
निर्धारित 35-35 ओवर के इस मैच में टॉस गुड मॉर्निंग ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इफ्तिखार नाबाद 84 रन मोहम्मद आमिर ने 27 शादाब आलम ने 25 रन बनाए इस तरह से गुड मॉर्निंग 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया काली मंदिर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन झा अंकित ने दो-दो विकेट झटके अभिषेक मिश्रा ने 1 विकेट लिए।
दूसरी पारी खेलने उतरी काली मंदिर क्रिकेट के बल्लेबाजों ने शुरू में काफी अच्छी बैटिंग की लेकिन विकेट गिरने के साथ रन रेट बढ़ता चला गया और उस दबाव में टीम बिखर सी गई अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए देव झा 41 अश्वनी प्रताप ने 37 देवराज सोरेन ने 29 रन बनाए लेकिन उसके बाद किसी भी बल्लेबाज अपने टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 33 ओवर में 165 बनाकर पवेलियन लौट गए गुड मॉर्निंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुसद्दीक हुसैन ने 3 विकेट जुलकरनैन और साकी अपने दो-दो विकेट झटके आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के चांद आजमी और तनवीर आलम थे वही स्कोरिंग का कार्य उज्जवल कुमार ने किया
इस सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि अररिया नगर थाना के थाना अध्यक्ष किंग कुंदन के द्वारा खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय गीत के बाद विविध रूप से मैच शुरू हुई इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्रनाथ शरण, वार्ड पार्षद सुमित सुमन अशोक मिश्रा, अनिल कुमार, वकार अहमद, सुनील कुमार, राजेंद्र यादव, रविशंकर दास, जयप्रकाश जयसवाल, आदि मौजूद थे
फाइनल मैच 9 फरवरी रविवार को यंग मैन क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब अररिया के बीच सुबह 9:30 से नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला जाएगा
फाइनल मैच के अतिथि फारबिसगंज के विधायक मंचन केसरी जिला पदाधिकारी श्री बैजनाथ यादव जिला परिषद के अध्यक्ष आफताब अजीम नगर परिषद के चेयरमैन श्री रितेश कुमार राय जिला खेल पदाधिकारी श्री शंभू कुमार होंगे।



Post Comment