Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Latest
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-खंजरपुर क्रिकेट क्लब ने बीसीई क्रिकेट क्लब को 71 रनों से पराजित किया।
Khelbihar.com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खंजरपुर क्रिकेट क्लब ने B.C.E. क्रिकेट क्लब को 71 रनों से पराजित किया।
खंजरपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर खेलकर 7 विकेट पर 179 रन बनाया। बल्लेबाजी में विकास ने 45 रनों की पारी खेली। और राहुल ने शानदार नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। B.C.E. क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नलिन और दीपक कुमार ने क्रमश दो-दो विकेट लिए। ओम प्रकाश और काजिम ने क्रमश एक-एक विकेट लिया ।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी B.C.E. क्रिकेट क्लब की टीम 22.2 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार खंजरपुर क्रिकेट क्लब ने B.C.E. क्रिकेट क्लब को 71 रनों से पराजित किया। B.C.E. क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में रंजन ने 21 रनों का योगदान दिया और दीपक ने 13 रन बनाए बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए ।
खंजरपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में। सुमित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर चार विकेट लिए। गोपी और अविनाश ने क्रमश दो-दो विकेट लिया। अंपायर की भूमिका शुभम व सौरभ ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। सोमवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में उड़ान क्रिकेट क्लब बनाम फतेहपुर फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment