Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-राइजिंग स्टार सीसी ने चंद्रशील सीसी को 9 विकेट से हराया।
Khelbihar.Com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने एक एकतरफा मुकाबले में चंद्रशील क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी चंद्रशील की टीम राइजिंग स्टार के गेंदबाजी के सामने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 22 ओवर में सिर्फ 83 रन पर ही सिमट गई।राइजिंग स्टार के गेंदबाज नितेश ने 3 व सावन,,चंदन और पीयूष ने 2-2 विकेट लिए। चंद्रशील का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नही टिक पाया।एकमात्र बल्लेबाज सिद्धार्थ ने बमुश्किल 27 रन बनाए।
इस छोटे से लक्ष्य को राइजिंग स्टार की टीम ने पीयूष के नाबाद 30 और राहुल के नाबाद 31 रन के बदौलत सिर्फ 11.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।
राइजिंग स्टार के हरफनमौला खिलाड़ी पीयूष (30*रन और 2 विकेट) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जी के स्पोर्ट्स के तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के मो कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाया।स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाया।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,मो आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment