Loading Now
×

जमुई लीग:-मंजू क्रिकेट क्लब ने टीआरनारायण काे 7 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

जमुई: सोमवार को स्थानीय एसकेएस स्टेडियम के मैदान में जिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन का चौथा मैच खेला गया। इस मैच में मंजू क्रिकेट क्लब ने टीआरनारायण काे 7 विकेट से हरा दिया। सुबह टॉस टीआर नारायण ने जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

उसकी पूरी टीम 24.1 ओवर में 130 रन बना कर आल आउट हो गई। उसकी ओर से हरीश ने 26 रन व अनमोल ने 21 रन बनाएं। मंजू सीसी की ओर से अंजुम ने 23 रन देकर 3 विकेट , रणजीत ने 15 रन देकर 1 विकेट व समर्थ ने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंंजू सीसी ने सधी शुरूआज किया ओर 20.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाते हुए जीत हासिल कर लिया। उसकी ओर से सार्थक ने 48 रन सचिन ने 21 रन व शुभम ने 21 रन बनाएं। टीआर नारायण की ओर से अंकित ने 29 रन देकर 2 विकेट व मानव ने 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस तरह से मंजु सीसी ने लगातार मैच जीतने का सिलसिला बरकरार रखा है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मुज़फ़्फ़रपुर लीग:-बीएसटी20सीए रेड ने प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब को 5 विकेट से पराजित किया।

Next post

मुज़फ़्फ़रपुर लीग बी-डिवीजन:-विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी ने यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराया।

Post Comment