Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Muzaffarpur distric cricket leagues, Muzfferpur distric cricket association, Muzfferpur district cricket leagues
Khelbihar
मुज़फ़्फ़रपुर लीग बी-डिवीजन:-विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी ने यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Muzafferpur:.मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न मैच में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान में खेले गए रोमांचक मैच में विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी ने यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराया।
टॉस विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ने सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए,जिसमे दीपक ने शानदार 80 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रणीत ने 4,प्रकाश और रवि रंजन ने 2-2 विकेट लिए तथा कवि और नितेश ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम 9 विकेट खोकर रवि रंजन की साहसिक पारी नाबाद 66 रनों की बदौलत 1 विकेट से जीत हासिल की,इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी सुनील ने भी 21 रनों का योगदान दिया। यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान मुमताज़ ने सिर्फ 15 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट लिए,रितिक ने 2 और तारिक,विवेक,चंदन ने 1-1 विकेट लिए।
शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विशाल भारत क्रिकेट एकेडमी के रवि रंजन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के अंपायर थे उदय पासवान और शिवम।कल का संस्कृति रेड बनाम आज़ाद हिंद जु के बीच रोहुआ मैदान में होगा।



Post Comment