Loading Now
×

भागलपुर लीग:-न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।

Khelbihar.com

Bhagalpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।

11 स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 100 रन बनाए। बल्लेबाजी में सुजीत ने 33 रन बनाए बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में निश्चल कुमार और साकेत कुमार ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए। विवेक कुमार ने 2 विकेट लिया।

101रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए। न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में धीरज कुमार ने सर्वाधिक 21 रनों का योगदान दिया। सौरभ ने नाबाद 12 रन बनाए। 11 स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अजय कुमार सुजीत कुमार रुस्तम व बलराम ने क्रमश एक-एक विकेट लिया।

अंपायर की भूमिका अमन व चंदन ने निभाई स्कोरर यश थे। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खरमन चक क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

Post Comment