Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Cricket Association of Nalanda, Nalanda distirc legues, Nalanda District Cricket League
Khelbihar
नालंदा लीग:-नालन्दा क्रिकेट अकादमी ने रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब को 34रन से हराया।
Khelbihar.Com
नालंदा: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के तत्वाधान में बी.एन.झा.नालंदा जिला क्रिकेट लीग 2019-20 दूसरा क्वाटर फाइनल नालन्दा क्रिकेट अकादमी ने रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब को 34रन से हराया।
आज का मैच रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब बनाम नालन्दा क्रिकेट अकादमी के बीच गैबी के मैदान में खेला गया। नालन्दा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैशला किया। नालन्दा क्रिकेट अकादमी बल्लेबाजी करते हुए 197 रन 08 विकेट खो कर 30 ओवर में बनाया जिसमे अतिरिक्त-51रन, श्रीधु-38रन,ए.यस.गौरव-37रन,सौरव-30रन,जसीम-28रन।रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब गेंदबाजी-समर-04विकेट,अकमाम, हैदर-01-01विकेट।
रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब को मिली 198रनों के जबाब में 163 रन बनाकर सिमट गया अतिरिक्त-22रन ,राजा वर्मा-60रन,सद्दाम-25रन,हैदर-13रन,अकमाम-12रन।नालन्दा अकादमी गेंदबाजी-श्रीधु-05विकेट,जसीम-03,विशाल,अफज़ल इमाम-01-01विकेट।नालन्दा क्रिकेट अकादमी ने इस मुकाबले कोे 34रन से जीत कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है।
आज के क्वाटर फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच श्रीधु(38रन,05विकेट)
आज के मैच के अंपायर सफा रिज़वी और अभिजीत एवम स्कोरर की भूमिका में ज्ञान सागर रहे। दिनांक:-14-02-2020 दिन:-शुक्रवार को
सुपर जूनियर क्रिकेट क्लब बनाम गेट वे क्रिकेट क्लब का मैच सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा।



Post Comment