Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-भागलपुर क्रिकेट एकेडमी ने केसीसी कहलगांव को 5 विकेट से हरा सेमीफाइनल में
Khelbihar.Com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को भागलपुर क्रिकेट एकेडमी ने केसीसी कहलगांव को 5 विकेट से पराजित किया।
केसीसी कहलगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 24.2 ओवर खेलकर 113 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में पिंटू ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। और आशीष 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भागलपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल हमीद ने 4.3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। आदर्श ने दो विकेट लिए। आर्यन ,विनय, सिद्दीकी ने क्रमश: एक-एक विकेट लिए।
114 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जरूरी रन जुटा लिए। बल्लेबाजी में अंकुश कुमार ने 57 रन नाबाद। कुणाल करण ने 17 रनों की पारी खेली। केसीसी कहलगांव की ओर से गेंदबाजी में अमरिंदर ,अनंत और गौरव ने क्रमश: एक-एक विकेट लिए। इसी प्रकार भागलपुर क्रिकेट एकेडमी ने केसीसी कहलगांव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंपायर की भूमिका धर्मजय व शुभम ने निभाई स्कोरर अंकित थे। बुधवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में T.N.B. SHIVPUNAM बनाम नीलकंठ क्रिकेट क्लब के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।



Post Comment