Loading Now
×

कटिहार लीग:-गौरव व सिद्धान्त के शानदार प्रदर्शन से एल.डब्लू.सी 124रनों से विजयी।

Khelbihar.com

Katihar: कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीज़न “बी” में आज का मुकाबला एल.डब्लू.सी क्लब और स्पार्क एवेलन के बीच खेला गया। निर्धारित 35-35 ओवर के इस मैच का टॉस एल.डब्लू.सी के कप्तान गौरव सिंह नें जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए एल.डब्लू.सी के बल्लेबाजो ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमे स्वम् कप्तान गौरव सिंह ने 61 रन, गौरव कश्यप ने 26 और सिद्धान्त कुमार ने नाबाद 85 रनों की शानदार पारी खेली। स्पार्क की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 2 विकेट, शिवम ने 2 विकेट जबकि प्रिंस और अभिनव को 1-1 विकेट मिला।


जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क इलेवन की पूरी पारी 25.3 ओवर में मात्र 106 रन पर आल आउट हो गयी। मो. मुस्तकीम ने सार्वधिक 32 रन बनाये उसके अलावा सिर्फ रोहन और प्रिंस ने 16 एव 17 रनों का योगदान दिया। जबकि गेंदबाजी करते हुए एल.डब्लू.सी की ओर से कप्तान गौरव ने 2, अमन ने 2 और रिजवान ने 8 रन दे कर 2 विकेट लिए।
इस तरह ग्रुप बी के इस मैच को 124 रनों से जीत कर एल.डब्लू.सी ने 2 अंक प्राप्त किये।


मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सिद्धान्त कुमार को उनके नाबाद 85 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका साहिल रजा और दीपक जायसवाल ने निभाई जबकि स्कोरिंग फ़िरोज़ रजा ने की।
कल का मैच पूल सी में काढ़ागोला क्रिकेट क्लब बनाम राजेन्द्र क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9.30 बजे से डी एस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment