Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में इलीट क्रिकेट क्लब ने सर्विस क्रिकेट क्लब को 36 रनो से हराया

वेस्ट चम्पारण 1मार्च : राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खेल मैदान में पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के लीग का दूसरा मैच सर्विस क्रिकेट क्लब ओर इलीट क्रिकेट क्लब के बीच हुआ ।

इलीट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया ।इलीट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 155 पे पूरी टीम सिमट गई इलीट की तरफ़ से अंकुर ने 31 ओर अजय , सम्राट ने 28-25 रन बनाए ।सर्विस की तरफ़ से अमन ने 3 ऑर नीरज ने 2 विकेट लिया ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विस क्लब ने 119 रन बनाए जिसमे नीरज ने 17 आर्यन ने 15 रन बनाए और एलीट क्रिकेट क्लब की ओर से रंजन ने तीन कुंदन अनुराग ने दो-दो विकेट लिए रंजन के  हरफनमौला परफॉर्मेंस की वजह से ये मैन ऑफ द मैच दिया गया हो।

इस अवसर पर मुख्य अथिति पूर्व खिलाड़ी राकेश झा पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार संघ के सचिव राजकुमार संयुक्त सचिव आशीष कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार संघ के संरक्षक श्री रामबालक प्रसाद यादव उपस्थित थे ।

कल का मैच अरुण क्लब बगहा और मॉडर्न क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 1 = ?