Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण जिला लीग में प्रवीण के हरफ़ोरमौला खेल से इलेवन स्टार लौरिया विजयी

वेस्ट चम्पारण 3 मार्च : राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खेल मैदान में पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के लीग का मैच नम्बर 4 एलेवन स्टार लौरिया ऑर बी सी सी मैनाताड के बीच खेला गया ।

बी सी सी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 179 रन बनाए बी सी सी की तरफ़ से आदित्य ने 46 जसदीप ने 33 ओर चंद्र्प्रकास ने 31 रन बनाए ।लौरिया की तरफ़ से आशु ने 4 ऑर परवीन ने 3 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेवन स्टार लौरिया ने 34.5 ओवर पे 3 विकेट से जीत हासिल किया ।लौरिया की तरफ़ से परवीन ठाकुर ने 78 ओर संदीप ने 31 रन बनाए ।बी सी सी की तरफ़ से परवीन ने 3 ऑर आदित्य सिवसंकर ने 1-1 विकेट लिया।परवीन ठाकुर के हरफ़ोरमौला प्रदर्सन के लिए उनको मैन ऑफ़ द मैच दिया गया ।

इस अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार संघ के सचिव राजकुमार संयुक्त सचिव आशीष कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार संघ के संरक्षक श्री रामबालक प्रसाद यादव उपस्थित थे ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 2 = ?