Loading Now
×

इंटर स्कूल वनडे वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एससीए मुज़फ़्फ़रपुर 3 विकेट से जीता

सारण 4 मार्च : त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल वनडे वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला एससीए मुज़फ़्फ़रपुर और टीसीए जूनियर के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीसीए जूनियर की टीम 26.3 ओवर में 128 बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमे सोनू 27 रन ,आकाश ने 26 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में अमन ने चार और सचिन ने दो विकेट झटके। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए एससीए की टीम 24.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे आर्यन 23 रन और रणदीप ने नाबाद 16 रन बनाया। इस तरह इस मुकाबले को एससीए की टीम तीन विकेट से जीत ली। मैन ऑफ़ द मैच अमन कुमार को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment