Loading Now
×

पूर्णिया सीनियर लीग में सन साइन क्रिकेट क्लब ने शिव नगर सीसी को हराया

पूर्णिया 04 मार्च: स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 20 वा मैच शिव नगर क्रिकेट क्लब बनाम सनसाइन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

शिव नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिवनगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर के मैच में 30.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए ।शिव नगर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शानू झा ने 23 रन, मिंटू कुमार ने 19 रन बनाए। सन साइन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज इज़ाज़ अनवर ने 5 ओवर में 04 रन देकर 3 विकेट, सागर दास ने 5 ओवर हासिल किए।

99 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन साइन क्रिकेट क्लब की टीम 21.3 ओवर में अपने 06 विकेट खोकर 100 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । सन साइन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अंशु कुमार ने 27 रन, कौशल राज ने 21 रन ,समशेर अली बंटी ने 18 रन बनाएं। शिवनगर क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में राकेश बंटी, विजय, सूरज, सुभाष, गौरव ने 1-1विकेट लिया। सन साइन क्रिकेट क्लब ने इस मैच 04 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सन साइन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज इज़ाज़ अनवर को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं बी सी ए पैनल राघव ठाकुर एवं स्कोरर प्रीतम। कल का सीनियर डिवीज़न मैच रामनगर क्रिकेट क्लब डायमंड बनाम रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब।

Post Comment