Loading Now
×

बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट)सीनियर डिवीज़न लीग में विराट क्रिकेट क्लब की 5 विकेट से विजयी

बक्सर 6 मार्च : बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने दलसागर क्रिकेट क्लब को आसानी से 5 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस दलसागर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 132 रन का स्कोर खड़ा किया ।जिसमें रंजीत ने 21 ,अतुल ने नाबाद 19 तथा अभिषेक ने 14 रन बनाए ।शेष बल्लेबाज 2 अंकों में पहुंचने में नाकाम रहे। अतिरिक्त के रूप में 51 रन बने। विराट क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रशांत एवं शहबाज फरीदी ने तीन-तीन जबकि हेमंत ,विशाल गौरव तथा उत्सव एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

133 रन का पीछा करने उतरी विराट क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें शाहबाज फरीदी ने नाबाद 36 रन ,उत्सव कुमार ने 32, मनीष ने 25 ,विशाल सतजर ने 13 रन, आदित्य ने 11 रनों का योगदान किया ।अतिरिक्त के रूप में 9 रन बने दलसागर क्रिकेट क्लब की तरफ से आशीष ने दो जबकि आनंद एवं नितेश एवं आलोक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार विराट क्रिकेट क्लब ने मात्र 19.3 ओवर में 133 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

मैच में अंपायर आफताब आलम एवं कौशल रहे थे जबकि स्कोरर विक्रम थे। मैच के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय के अलावे काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे ।कल का मैच ईगल क्रिकेट क्लब बनाम इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब डुमराव के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment