Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अभिमन्यु सीसी ने डायनामिक सीसी को पराजित किया

पश्चिम चंपारण 8 मार्च: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया और क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया।

आज सुबह अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के कप्तान अभिमन्यु ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन 65 और अक्षय 42 रनों की शानदार पारी के बदौलत अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 184 रनों का स्कोर खड़ा किया डायनामिक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु कुमार ने 3 विकेट प्रभु ने 2 और रौनक ने 2 विकट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायनामिक क्रिकेट क्लब की सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके अभिमन्यु चौरसिया ने गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए पहले ओवर में ही दो बल्लेबाजों को चलता किया अभिमन्यु चौरसिया का साथ दूसरे छोर से गेंदबाजी करते हुए लोकेश कुमार ने भी शानदार तरीके से दिया उन्होंने ने भी शुरुआती ओवरों में ही 2 विकेट झटक लिए और डायनामिक क्रिकेट क्लब का कमर तोड़ दिया।

इन दोनों के बाद गेंदबाजी करने आए शिव मोहन ने भी घातक गेंदबाजी की और 4 बल्लेबाजों को चलता किया डायनेमिक क्रिकेट क्लब की तरफ से एकमात्र रनों की 60 साझेदारी मुमताज और दोनों के बीच रही यह साझेदारी टूटते ही पूरी टीम 96 रनों के योग पर सिमट गई इस तरह अभिमन्यु क्रिकेट क्लब नया मैच 86 रनों से जीत लिया बल्लेबाजी के लिए आर्यांक राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 5 = ?