Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड को हराया

मुज़फ़्फ़रपुर 9 मार्च : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट अकैडमी जूनियर ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड को 134 रनों के भारी अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 231 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें प्रियांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए वही सचिन ने 38 धनंजय ने 23 रुपेश ने 27 महावीर ने 22 एवं विवेक ने 13 रन बनाएं।गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड के विनायक ने दो आदित्य ने 3 संजीव ने तीन शांतनु ने एक एवं अभिषेक ने 1 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड की पूरी टीम 27 ओवर मैं 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से मोहम्मद इमरान ने 27 एवं विनायकने 23 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से कार्तिक के नए दो रूपेश ने एक निखिल ने दो अमृतेश में दो एवं सत्यम अवस्थी ने 2 विकेट प्राप्त किए।आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर के प्रियांशु को दिया गया।अंपायर के रूप में सनी वर्मा एवं नितिन कुमार उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 2 = ?