कैमूर अंडर-14 लीग के रोमांचक मुकाबले में कैमूर रेड ने कैमूर येलो को हराया
कैमूर 11 मार्च: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 प्रतिभा खोज क्रिकेट लीग के तहत
जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में कैमूर रेड ने कैमूर येलो को 2 गेंद शेष रहते 2 विकेट से हरा दिया।
कैमूर रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और येलो के बल्लेबाज संकल्प के नाबाद 22 रन,प्रशांत 21,विवेक 19,विनय 15 और अंकित के 14 रनो बदौलत निर्धारित 30 ओवर के 7 विकेट खोकर 142 रन का लक्ष्य रखा कैमूर रेड की ओर से देवांश,प्रदीप व अंकित ने 2-2 और प्रियांशु 1 विकेट झटकने में सफल रहे।
जवाब में खेलने उतरी कैमूर रेड की तरफ से ओपनर ओम सिंह के नाबाद 46 रन की मैराथन पारी,चित्रसेन के 20 और अंकित 12 रन के दम पर अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर 2 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। आज के मैच के अंपायर शुभम सिंह और सौरव कुमार जायसवाल एवं स्कोरिंग मुकेश ने की आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओम सिंह को पारी की शुरूआत करते हुए अंत तक टिक कर 46 रन के वरिष्ठ खिलाड़ी शुभम सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
Share this content:



Post Comment