Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में साहिल के शतक से आरव क्रिकेट एकेडमी की दूसरी जीत

मुज़फ्फरपुर 11 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने आइडियल क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सनी ने 39 आर्यन ने 24 अंगद ने 16 मिट्ठू ने 17 एवं महेश ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकर्षण में एक संकल्प सौरभ ने दो आयुष ने तीन एवं सिद्धार्थ ने 3 विकेट लेने में सफलता पाई।

जवाब में खेलने उतरी आरोप क्रिकेट एकेडमी ने 21 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए 143 रन बना लिए जिसमें आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से साहिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 68 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया वही ओशो ने 18 रन बनाएं।
गेंदबाजी में रियल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से महेश ने एक सनी ने एक एवं नीतीश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज का मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के साहिल को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ द्वारा संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर नितिन कुमार थे। ऑनलाइन स्कोरर की भूमिका में अक्षत एवं मैनुअल स्कोरर की भूमिका में आर्यन मौजूद थे।कल का मैच गायत्री यंग क्रिकेट क्लब बनाम जस्ट चैंपियन के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) सीनियर लीग में न्यू बक्सर क्रिकेट क्लब और जूनियर में युवराज क्रिकेट क्लब विजयी

Next post

बी.एस.तामोर के नाबाद अर्धशतकीय पारी से पांडुचेरी ने बिहार को 7 विकेट से हराया।

Post Comment