Loading Now
×

खेलबिहार के सवाल उठाने का बीसीए पर असर, अपने वेबसाइट को किया अपडेट?

पटना 17 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमिटी को लेकर कल खेलबिहार न्यूज़ ने सवाल उठाया था की आखिर कौन है बिहार क्रिकेट संघ के वर्तमान टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन संजय सिंह या कोई और? जिसे बीसीए ने संज्ञान लिया और सुधार भी कर दिया है।।

बीते कल मंगलवार को खेलबिहार ने बीसीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharcricketassociation.com के अधूरे अपडेट को लेकर सवाल किया था क्योकि बीसीए के वेबसाइट पर टूर्नामेंट कमिटी में चेयरमैन का नाम सदानंद प्रसाद दिखा रहा था जबकि बीसीए के अनुसार वर्तमान टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन संजय सिंह है। इस विषय मे खेलबिहार ने संजय सिंह से भी जानकारी ली थी उन्होंने कहा था यह लिस्ट पुरानी है।

मंगलवार को दोपहर 2 बजे वेबसाइट की सक्रीनशॉर्ट जहा चेयरमैन सदानंद प्रसाद थे

खेलबिहार के ख़बर छापने के बाद वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है और अब बीसीए के टूर्नामेंट कमिटी के वर्तमान सदस्यों और चेयरमैन संजय सिंह का नाम वेबसाइट पर देखा जा रहा है।

आज बुधवार शाम 5 बजे ली गई बीसीए की वेबसाइट की सक्रीनशॉर्ट जहा अपडेट के बाद चेयरमैन संजय सिंह है

लेकिन अभी भी एक चीज बीसीए ने अपडेट नही किया है जिसे खेलबिहार न्यूज़ उसी ख़बर में छापा था कि पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के चुनाव हुई महीनों हो गए है लेकिन वेबसाइट पर अभी तक लिस्ट नही डाला गया है।

Previous post

स्वर्गीय अखिलेश शरण सिंह निमंत्रण कप का भव्य आगाज,उद्घाटन मुकाबले में मधुबनी जीती

Next post

मुरादाबाद 17 मार्च: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा आज से आईएफटीएम कॉलेज के मैदान पर मुरादाबाद अंतरजिला अंडर-16 लीग का आगाज हुआ।।आज दो मुकाबले खेले गए है। पहले मुकाबले में डीएसए रेड पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित40 ओवर में 7 विकेट खोकर 191 रन बनाया जिसमे नईम ने 25 रन , उत्तकर्ष 31 रन बनाया। गेंदबाजी में डीसीए वाइट के वसीम ने तीन और अमन ने दो विकेट झटके। जबाब में वाइट की टीम के बल्लेबाज गोविंद के 65 रनों के योगदान से पूरी टीम 104 रन बनाकर ढेर हो गया। गेंदबाजी के वंश विशनोई ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 5 विकेट लिया।आवाज मांशूरी तीन विकेट झटके।। वही दूसरे मैदान में डीएसए ब्लू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 237 रनों के स्कोर बनाया जिसमे समर्थ ने 89 रन ,प्रीत ने 79 रन बनाया और गौरव 64 रन बनाया। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डीएसए ग्रीन की टीम 37 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्षय को हासिल कर लिया।जिसमे अक्षय चौदरी 70 रन , दिव्यंश 55 रन ,अमन 33 रन बनाया। आज के अम्पायर सतेंद्र रज्जन, जे.पी सिंह तथा शमशाद थे जबकि स्कोरिंग हिमांशु ने की।। इस अवसर पर डीएसए सचिव व पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियो विजय गुप्ता ,पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुबोध गुप्ता,प्रियन टंडन,बदरूद्दीन,विपुल आदि उपस्थित थे।

Post Comment