Loading Now
×

बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन कल से हाजीपुर में

पटना 17 मार्च: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 18 से 20 मार्च तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर में आयोजित होने वाली 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

सभी जिलों व संस्थानों की टीमों को पूर्वाहन 9 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करना है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन खेल मंत्री बिहार सरकार आलोक रंजन झा करेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment