Loading Now
×

अंशुल इंटर स्कूल अंडर-17 क्रिकेट टूनामेंट 11 अप्रैल से

पटना,18 मार्च। आगामी 11 अप्रैल से शुरू होने वाली अंशुल चैंपियंस ट्रॉफी अंतर स्कूल अंडर -17  क्रिकेट चैंपियनशिप के विजेता व उपविजेता टीम को प्रदान की जानेवाली ट्रॉफी का अनावरण आज हुआ।

अंशुल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप  की  ट्रॉफी का अनावरण के अवसर पर चेयरमैन विनोद कुमार सिंह ने कहा कि युवा शक्ति को सृजनशील एवं कर्मवीर बनाने के लिए खेलकूद से जोड़ना अतिआवश्यक है।सम्पूर्ण विकास के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। ट्रॉफी का अनावरण  विनोद कुमार सिंह, अंशुल क्रिकेट एकेडमी के एम.डी राहुल कुमार सिंह, निदेशक संदेश कुमार सिंह व भाजपा नेता सुमित शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप के विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार की नकद राशि भी प्रदान की जाएंगी।नॉकआउट पद्धति में आयोजित चैंपियनशिप के सभी मैच 25-25 ओवर के होंगे। चैंपियनशिप में 32 टीम को प्रवेश दिया जाएगा ।सभी टीम के खिलाड़ी को अपना- अपना आधार कार्ड उम्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा।सभी मैच अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा में आयोजित होंगे।

प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच कि पुरस्कार उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाएगा।साथ हीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर के साथ अन्य पुरस्कार भी फाइनल मैच समाप्ति उपरांत दिए जाएंगे।मैच में अंपायरों क द्वारा लिया गया निर्णय  सर्वमान्य होगा। चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु टीम प्रबंधन या खिलाड़ी अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा या सुमित स्पोर्ट्स ओल्ड बाइपास  में सम्पर्क कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु अमित कुमार से मो.8102519362 या 7070199483 पर संपर्क किया जा सकता है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment