Loading Now
×

मुरादाबाद अंडर-16 क्रिकेट लीग में डीएसए ब्लैक व डीएसए ग्रीन जीती

[ad_1]

WhatsApp-Image-2021-03-18-at-5.32.02-PM-640x480 मुरादाबाद अंडर-16 क्रिकेट लीग में डीएसए ब्लैक व डीएसए ग्रीन जीती

मुरादाबाद 19 मार्च: स्थानीय आईएफटीएम के मैदान पर आयोजित जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के द्वारा आयोजित इंटर क्लब अंडर 16 क्रिकेट लीग में बीते कल 18 मार्च को दो मुकाबले खेले गये थे .पहले मुकाबले में डीएसए ब्लैक ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाया जिसमे अभय 37 रन और दिव्यांशु 25 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में डीएसए रेड की टीम के अमन तीन व गोविन्द को दो विकेट मिला .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए रेड की टीम 24 ओवर में सिर्फ 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बल्लेबाज गोविन्द ने 27 तथा लकी ने 22 रन बनाया .गेंदबाजी में आशु ने चार विकेट झटके .

वही कल के दुसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए वाइट ने सिर्फ 133 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे उज्जवल ने सबसे अधिक 37 रन का योगदान दिया .गेंदबाजी में सार्थक ने पांच ,सचिव व लक्ष्य को दो दो विकेट मिला .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डीएसए ग्रीन की टीम 30 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे इस्माइल पाशा ने 38 रन ,अक्षय ने 30 रन और कैफ ने 29 रन बनाया .गेंदबाजी में अरबाज एवं सृजन ने दो दो विकेट झटके . इस मौके पर डीएसए सचिव विजय गुप्ता सही अन्य पदाधिकारी उपस्तिथ थे .

[ad_2]

Source link

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 4 = ?