Loading Now
×

बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) लीग में बक्सर क्रिकेट एकेडमी 44 रनो से जीता

बक्सर 23 मार्च: बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में बक्सर क्रिकेट एकेडमी ने दलसागर क्रिकेट क्लब को 44 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर क्रिकेट एकेडमी ने 29.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 208 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसमें रोहित ने शानदार 55 रन,सूरज ने 29,खालिद ने 22,राहुल ने 21,तथा अनुराग ने 11 रन का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक का आंकड़ा पार ना कर सके।अतिरिक्त के रूप में 33 रन बने।दलसागर क्रिकेट क्लब की तरफ से अशोक में तीन,रंजीत ने दो,जबकि अभिषेक सिंह,अभिषेक ठाकुर तथा गौरव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दलसागर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29.3 ओवर में 164 रन ही बना सके।जिसमें में सर्वाधिक स्कोर 63 रन हरिओम ने बनाया।जबकि रंजीत ने 19,आनंद ने 13,दीपू ने 10 रन का योगदान किया। शेष बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए।अतिरिक्त के रूप में 31 रन बने। बक्सर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अमृतांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.3 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट जबकि इसरार तथा जावेद ने 2-2 और अखौरी एवं राहुल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। मैच में अंपायर आशीष कुमार एवं धनंजय कुमार थे। जबकि स्कोरर विक्रम कुमार थे। मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा सीनियर क्रिकेटर एवं काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे। कल का मैच विराट क्रिकेट क्लब,बक्सर बनाम सम्राट क्रिकेट क्लब, ढेका के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment