Loading Now
×

पूर्णिया जिला जूनियर लीग के एकतरफा मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब 118 रनो से विजयी

पूर्णिया 24 मार्च: स्थानीय डी एस ए मैदान मैं स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग मैच का जूनियर डिवीज़न का 47 वा मैच सनराइज क्रिकेट क्लब बनाम ब्राइट स्टार (जूनियर) खेला गया। जिसमे ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब (जूनियर) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

सनराइज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच मै 20 ओवर खेल कर 03 विकेट खो कर 212 रन बनाया । सनराइज क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी मै रुपेश ने 95 रन, रिज़वान अहमद ने नाबाद 53 रन बनाए । जबकि गेंदबाजी मैं ब्राइट स्टार (जूनियर) की तरफ से सूर्यांश राज ने 04 ओवर मै 48 रन देकर 01 विकेट, हर्ष कुमार ने 04 ओवर मै 23 रन देकर 01 विकेट लिया ।WhatsApp-Image-2021-03-24-at-6.28.16-PM-300x142 पूर्णिया जिला जूनियर लीग के एकतरफा मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब 118 रनो से विजयी

212 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट स्टार (जूनियर) ने 13.3 ओवर मै 10 विकेट खो कर 94 रन ही बना सकी । ब्राइट स्टार (जूनियर) के तरफ से बल्लेबाजी मै फुरक़ान ने 24 रन एवं सुधांशु ने 29 रन बनाए । गेंदबाजी मै सनराइज क्रिकेट क्लब के तरफ से रिज़वान ने 03 ओवर मैं 15 रन देकर 04 विकेट, ज़ीशान ने 03 ओवर मैं 31 रन देकर 02 विकेट, समसाद ने 02 ओवर मे 20 रन देकर 02 विकेट हासिल किया ।सनराइज क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 118 रन से जीत कर 2 अंक अर्जित की ।सनराइज क्रिकेट क्लब के आल राउंडर रिज़वान प्लेयर्स ऑफ़ द मैच बने।निर्णायक मैं कुंदन दत्ता एवं विकल्प झा स्कोरर अयान थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 7 = ?