Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में डीएनएस क्लब 5 विकेट से जीता

वैशाली 9 अप्रैल: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे हैं बंटी भाई राठौर ग्रुप वैशाली जिला ए डिविजन लीग के आज का मैच डीएनएस क्रिकेट क्लब और रंजन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रंजन क्रिकेट क्लब के दोनों सलामी बल्लेबाज रौशन 15 और शैंकी 39 रन ने तेज शुरुआत दी । दोनो बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम में अकाश 52 रन और कुमार गौतम 23 को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया , रंजन क्रिकेट क्लब ने 33.1 ओवर मै सभी विकेट खो कर 199 रन बनाए ,डीएनएस क्लब के तरफ से रौशन 3 , राजीव 2, नीतीश 1, भागीरथ 1,रविंद्र 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएनएस क्लब के सलामी बल्लेबाज प्रवीण 32 ,रवि 16 रन ने सधी हुई शुरुआत की , इन दोनो को आउट होने के बाद मध्यक्रम के तीन बल्लेबाज भी जल्द आउट हो गए , डीएनएस 78/5 विकेट खो दिए थे ,उसके बाद नीतीश 61* रन और सुधीर 60* रन ने के बदौलत 27.1 ओवर मै 202/5 रन बनाकर डीएनएस क्लब को लक्ष्य तक पहुंचाया । रंजन क्लब के तरफ से आशीष 2 ,कुमार गौतम 2 ,सत्यम 1 विकेट लिए । डीएनएस क्लब के नीतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल का मैच वैशाली यूथ फाऊंडेशन और सुर्जदेव फाऊंडेशन के बीच खेला जाए गा ।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment