वैशाली जिला क्रिकेट लीग में सुरजदेव फाउंडेशन 4 विकेट से जीता
वैशाली 10 अप्रैल: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे बंटी भाई राठौर ग्रुप वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच सुरजदेव फाउंडेशन और वैशाली यूथ फाउंडेशन के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरजदेव फाउंडेशन के सलामी अभिषेक 69 और पंकज 33 रन से बढ़िया शुरुआत दी , इन दोनो बल्लेबाज के आउट होने के बाद मध्यक्रम मै नीरज 48 रन के बदौलत 30 ओवर मै 196/7 रन का लक्ष्य खड़ा किया । सुरजदेव फाउंडेशन के तरफ से हर्षित 2, आदित्य 2, रब्बनी 1,अभिषेक 1,अनीश 1 विकेट लिए ।।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरजदेव फाउंडेशन के रत्नेश 34 रन तेज शुरुआत दी ,उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अभिषेक आनंद 66 रन ने टीम को 26.1 ओवर मै 199/6 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली , वैशाली यूथ के तरफ से काशिफ 2, अभी 1 विकेट ,नीरज 1, राहुल 1 विकेट लिए। सुरजदेव फाउंडेशन के अभिषेक आनंद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।।।
Share News:



Post Comment