Loading Now
×

पूर्णिया जिला सीनियर लीग में मधुबनी विज़ार्ड ने सन साइन सीसी को 23 रनो से हराया

पूर्णिया 11 अप्रैल : स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 36 वा मैच सन साइन क्रिकेट क्लब बनाम मधुबनी विज़ार्ड के बीच खेला गया। सन साइन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

मधुबनी विज़ार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच मैं 27.5 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 115 रन बनाए । मधुबनी विज़ार्ड के बल्लेबाज रोहन ने 25 रन, मोनू प्रसाद ने 25 रन, श्क़लेन मुश्ताक़ ने 27 रन बनाए।
सन साइन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सचिन ने 06 ओवर में 17 रन देकर 04 विकेट, राज सिंह नवीन ने 05 ओवर मै 27 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।

116 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन साइन क्रिकेट क्लब की टीम 25.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 93 रन ही बना सका। सन साइन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कौशल राज ने 21 रन एवंशंकर वर्मन ने 16 रन बनाएं। मधुबनी विज़ार्ड के तरफ से गेंदबाजी मै श्क़लेन मुश्ताक़ ने 05 ओवर मै 22 रन देकर 04 विकेट, राहुल ने 06 ओवर मै 22 रन देकर 03 विकेट लिया। मधुबनी विज़ार्ड ने इस मैच 22 रन से जीत कर सीनियर डिवीज़न के फाइनल मे पहुंची ।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मधुबनी विज़ार्ड के आल राउंडर शकलेन मुश्ताक़ को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं विजय एवं स्कोरर मोनू।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 5 = ?