Loading Now
×

कटिहार जूनियर लीग में शब्बीर और दिलावर के अर्धशतक से आजमनगर अमेज़िंग विजयी

कटिहार 11 अप्रैल: डी.एस.कॉलेज के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का आखरी मैच आजमनगर अमेज़िंग बनाम थ्री स्टार के बिच खेला गया

जिसमे टॉस आजमनगर के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट पे 218 रन बनाये। आज सर्वाधिक रन शब्बीर और दिलावर ने 58-58 रन बनाये जबकी विस्वनाथ ने 22 रन बनाये। थ्री स्टार के भानु कुमार ने 33/4 विकेट रोहित कुमार ने 52/2 जबकी रमेश कुमार ने 35/1 विकेट लिए!

लक्ष्य का पीछा करते हुए थ्री स्टार 17 ओवर में 107 रनो पे सिमट गयी जिसमे भानु कुमार 16 और सुशांत ने 12 रन बनाये वहीं गेंदबाज़ी में आजमनगर के विशाल 36/4 प्रिंस 14/2 जबकी मोनू और बिश्वनाथ ने 1-1 विकेट लिए !मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विशाल को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में आज सुमाभो घोष और वीरेंदर कुमार रहे जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की। जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा सुचना मिली के कल पहला क्वार्टर फाइनल एल.डब्लू.सी बनाम न्यू स्पोर्टिंग क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment