लखीसराय जिला क्रिकेट लीग में सौरभ के शानदार अर्धशतक से डी गुरुकुल 7 विकेट से जीता।
लखीसराय 12 अप्रैल; लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गंगासराय में आयोजित जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में आज का मुकाबला डी गुरुकुल और आरसीसी किउल के बीच खेला गया। जिसमे डी गुरुरकुल ने आरसीसी किउल को 7 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी किउल की टीम निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाया जिसमे साहिल ने 65 रन ,अमन शर्मा 34 और अमन रेहान ने 30 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए डी गुरुकुल के सचिन को चार ,रंजन को दो तथा आकाश को एक विकेट मिला। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डी गुरुकुल की टीम के बल्लेबाज सौरभ राज के 75 रन ,नीरज के 48 रन और सुमित के 29 रनो के मदद से 28.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। गेंदबाजी में अमन शर्मा को एक तथा अमन रेहान को दो विकेट मिला
आज के लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। आज के अम्पायर जसीम खान और राहुल थे।
Share News:



Post Comment