Loading Now
×

कोरोना के कारण पटना जिला क्रिकेट लीग 30 अप्रैल तक स्थगित।

पटना 14 अप्रैल: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 2 अप्रैल को किया गया था । उसके बाद कोरना संक्रमण के कारण उसे 11 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था ।अभी भी कोविड-19 संक्रमण का व्यापक प्रसार हो रहा है जिसके कारण जिला क्रिकेट लीग को 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने देते हुए बताया कि जब कोविड-19 संक्रमण में कमी आएगी तब बिहार सरकार के निर्देशानुसार नए कार्यक्रम के अनुसार फिर से जिला क्रिकेट लीग का संचालन शुरू किया जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment