Loading Now
×

ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी टूर्नामेंट में बीएसपीएचसीएल बिहार ने एमपी को 9 विकेट से हरया

Khelbihar.com

हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी टूर्नामेंट में गुरुवार का मुकाबला एमपी बनाम बीएसपीएचसीएल बिहार बीच खेला गया ।। बिहार ने एमपी को 9 विकेट से हराया।।

टॉस जीतकर एमपी के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया हालाकि निर्णय बिल्कुल भी सही नही साबित हुई पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी की टीम 20 ओवर ने 9 विकेट पर 98 रन ही बना सकी।

बल्लेबाजी में अनुपम 30 रन,दिनेश 11 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी कर पाए। गेंदबाजी में बीएसपीएचसीएल के मुकेश की घातक गेंदबाजी रही उन्हीने 13 रन देकर 4 विकेट लिए,सुनील को 2,विष्णु,अनुकूल तथा निखिलेश को 1-1 विकेट मिला।।

99 रनों के छोटे से लक्ष्य को बीएसपीएचसीएल की टीम सिर्फ 13.4 ओवर में 1 विकेट खो कर 100 रन बना लिए,निखिलेश की शानदार बल्लेबाजी रही और उन्हीने 48 रन की पारी खेली,संजय ने भी 29 रन और रितेश 6 रन बनाए।।गेंदबाजी मे एमपी के सोनी को सिर्फ 1 सफलता हाथ लगी।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment