Loading Now
×

पहली बार बिहार राज्य ऑनलाइन अंडर-10,12,14,16 एवं 18 आयुवर्ग शतरंज प्रतियोगिता 3 जून से

पटना 01 जून: आगामी 03 जून से 7 जून तक बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का आयोजन टोरनेलो के वेबसाइट पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर 10 , 12 ,14 ,16 एवं 18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित किये जा रहे हैं।इसकी जानकारी खेलबिहार को ऑल बिहार शतरंज(chess) एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने दी है।

उन्होंने आगे बताया कि” विभिन्न आयु वर्गों के लिये आयोजित किये जा रहे इस राज्य शतरंज प्रतियोगिता में चयनित दो-दो खिलाड़ी राष्ट्रीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ से निबंधित खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिहार राज्य आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा हो।

कोरोना और लॉक डाउन के हालात में प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं खिलाड़ियों के चयन में हो रही परेशानियों को देखते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ ने इस वर्ष ऑनलाइन बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता में ज़ूम के माध्यम से सभी खिलाड़ियों पर आर्बिटर्स टीम नजर रखेगी। साथ ही सभी खिलाड़ी अपने लैपटॉप के स्क्रीन को अर्बिटर्स के साथ शेयर करेंगे ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत आयोजन बिहार शतरंज के नए दौर में आने का संकेत है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु तकनीकी टीम का गठन कर उन्हें समुचित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए 2 जून को एक अभ्यास सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

BCCIसचिव जय शाह चाहे तो बिहार क्रिकेट का विवाद 1 घंटे में हो जायेगा समाप्त : आदित्य वर्मा(CAB सचिव)

Next post

बीसीएल के खाते से निकासी पर सीईओ सहमत,कोषाध्यक्ष और कार्यकारी सचिव ने झाड़ा पल्ला: मनोज कुमार

Post Comment