Loading Now
×

जहानाबाद जिला बी-डिविजन लीग में सकलदेव मेमोरियल क्रिकेट क्लब जीती।

Khelbihar.com

जहानाबाद।। मखदुमपुर के गांधी मैदान में आयोजित बी डिवीज़न जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के पांचवे मुकाबले में आज सकलदेव मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने अनिल मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा कर जीत का खाता खोला।

सुबह टॉस अनिल मेमोरियल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 154 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।अनिल मेमोरियल की ओर से करण ने सर्वाधिक 29 जबकि शाहनवाज ने 22 और अनुज ने 14 रनों का योगदान दिया।

सकलदेव मेमोरियल टीम की ओर से 12 वर्षीय राजकमल ने शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए।वहीं प्रांकुर और विवेक ने दो-दो जबकि अनिल ने एक विकेट लिए।निर्धारित 30 ओवरों में 155 रनों के सम्मान जनक स्कोर का पीछा करने उतरी सकलदेव मेमोरियल की टीम ने 24.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विजेता टीम की ओर से विवेक ने 9 गेंदों में 33 रन जबकि विकेट कीपर बल्लेबाज दीपांशु रॉय ने 17 गेंदों में 31 रन की धुंआधार पारी खेली।टप्पू ने 24 और बिरंजन ने 14 रनों का योगदान दिया।अनिल मेमोरियल की ओर से सागिर और करण ने दो-दो जबकि अनुयन और मोनू ने एक-एक विकेट लिए।इस तरह से सकलदेव मेमोरियल की टीम 4 विकेट से विजयी हुई।

लीग के संयोजक डीके पाल ने विजेता टीम के राजकमल को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।कल का मैच आर्यभट्ट क्रिकेट क्लब बनाम नारायण मेमोरियल क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 7 बजे से होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment