Loading Now
×

ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए बिहार टीम का चयन 5 अगस्त को

पटना 01 अगस्त : 27 से 29 अगस्त के बीच उत्तराखंड के रुड़की में ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतवर्ष की 8 वरीयता प्राप्त टीमों को आमंत्रित किया गया है जिसमें बिहार की पुरुष टीम भी भाग लेगी जिसके लिए खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल के जरिए किया जाएगा ।

इसकी जानकारी खेलबिहार को देते हुए बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद अनवर ने बताया कि” यह ओपन ट्रायल दिनांक 5 अगस्त को ललित नारायण मिथिला के डॉक्टर नागेंद्र झा स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें बिहार के किसी भी जिला के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिसके चयनकरता होंगे श्री अवनीश नंदन ,चंद्रकांत झ , नफीसउल हक रिंकू।चयनित खिलाड़ियों का 1 सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।

टीम 25 अगस्त को रुड़की के लिए प्रस्थान करेगी ।विशेष जानकारी के लिए सचिव के मोबाइल नंबर 9835004444 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment