बिहार महिला क्रिकेट खिलाडियों का ट्रायल 16 से 18 अगस्त के बीच पटना में।
पटना 12 अगस्त: इस वर्ष बीसीसीआई अपनी घरेलू क्रिकेट की शुरुआत महिला क्रिकेट टूर्नामेंट से करने जा रही है जिसको दिखते हुए अब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) भी अपने महिला स्टेट टीम के चयन हेतु कार्य में जुट गई है।।
बीसीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीसीए महिला खिलाडियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन करने जा रही है।ट्रायल से चयनित खिलाडियों का कैम्प भी लगाया जाना है।।
बीसीए सूत्र में बताया कि” आगामी 16 से 18 अगस्त के बीच राजधानी पटना में महिला खिलाडियों के ट्रायल का आयोजन करने जा रही है।ट्रायल के बाद खिलाडियों के कैम्प 20 अगस्त से पटना में लगाने की योजना बना रही है।
सूत्र के माने तो इस योजना पर बीसीए के पदाधिकारी योजना बना रही है।सब ठीक रहा तो ट्रायल से जुड़ी सूचना जल्द बीसीए द्वारा दी जाएगी।।



Post Comment