Loading Now
×

महिला क्रिकेट में टूर्नामेंट में बिहार टीम बनी उपविजेता।

पटना 05 अक्टूबर: फीटजीवा एडुकेशनल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा प्रयागराज इलाहाबाद में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में 04 अक्टूबर को यूपी और बिहार महिला खिलाडियों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।।

यूपी टीम ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 116 रन बनाई जिसमे यूपी की ओर से ह्रषिका ने 53 रन, राशि ने 26 रन, नेहा ने 6 रन बनाई!
बिहार टीम की ओर से बालिंग करती हुई ममता ने 1 विकेट, नंदनी ने 1 विकेट, शिल्पी ने 1 विकेट, सुष्मिता ने 1 विकेट, संध्या वर्मा 2 विकेट झटकी!

लक्ष्य का पिछा करती हुई बिहार महिला क्रिकेट टीम की ओर से संध्या वर्मा 4 चौके की मदद 23 रन, प्राची 10 रन, आरती 12 रन, ममता 11 रन , सायमा 10 रन, नितू 9 रन उच्चतम स्कोर रहा। जिससे बिहार टीम 20 ओवर में 97 रन ही बना सकी।यूपी टीम की ओर से प्रतिक्षा ने 16 रन देकर 3 विकेट, ह्रषिका ने 7 रन देकर 2 विकेट झटकी।

Post Comment