Loading Now
×

पटना जिला अंडर-19 बालक वर्ग का टीम का ट्रायल 21 अक्टूबर को

पटना 15 अक्टूबर:  मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर स्थित स्टेट कोचिंग सेंटर में आगामी 21 अक्टूबर को पटना जिला क्रिकेट संघ को प्रतिनिधित्व करने हेतू अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संघ की ओर से निर्देश दिया गया है कि वे अपने माता-पिता और अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड साथ में जरूर लाएं। साथ इसकी छाया प्रति लेकर मैदान में संयोजक रुपक कुमार को मैदान में रिपोर्ट करेंगे।

इस चयन प्रक्रिया के लिए सेलेक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। नागेंद्र कुमार रस्तोगी को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में अजय कुमार और शशि भूषण होंगे। चयन प्रक्रिया सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment