Loading Now
×

सैयद मुशताक अली ट्राफी में भाग लेने के लिए बिहार टीम दिल्ली हुई रवाना

भागलपुर 27 अक्टूबर: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए बिहार की टीम आज दिल्ली पटना एयरपोर्ट से रवाना हो गई है .

बीसीसीआई द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए बिहार की टीम 5 दिनों का क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजरेगी जिसके बाद अपने अभ्यास सत्र से जुड़ेंगे और बिहार की टीम अपने एलिट (डी ) ग्रुप में 4 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के साथ अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

बिहार की टीम 5 नवंबर को अपना दूसरा मुकाबला केरला के साथ, 6 नवंबर को तीसरा मुकाबला आसाम के साथ, 8 नवंबर को चौथा मुकाबला मध्यप्रदेश के साथ जबकि पांचवा और अंतिम लीग मुकाबला 9 नवंबर को गुजरात के साथ खेलने उतरेगी। एलिट (डी) ग्रुप के सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे।

बिहार टीम इस प्रकार से है :

आशुतोष अमन( कप्तान),यशस्वी ऋषव ( उप- कप्तान),बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर),विकास यादव (विकेट कीपर),सचिन कुमार सिंह,बाबुल कुमार,मंगल कुमार महरौर,अभिजीत साकेत,आमोद यादव,सूरज कश्यप,कुमार रजनीश,हर्ष विक्रम सिंह,ऋषभ राज,साकिबुल गनी,समर कादरी,शशि आनंद,मलय राज,अनुनाय नारायण सिंह,शेखर कुमार सिंह,विक्रांत सिंह,रोहित कुमार सिंह,ऋषि राजो,प्रत्युष सिंह,आदित्य सिंह

बिहार टीम के रवानगी के समय बिहार क्रिकेट संघ के क्रिकेट गतिविधियों के इंचार्ज संजय कुमार सिंह सहित बीसीए के एनी पदाधिकारी उपस्तिथ थे .

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कूच बिहार अंडर-19 ट्रायल के लिए ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने जारी की लिस्ट ,देखे नाम

Next post

बिहार की सीनियर पुरुष थ्रोबॉल टीम चयनित, चयनित खिलाड़ियों को मंत्री नितिन नवीन नें दी शुभकामनाएं।

Post Comment