Loading Now
×

बिहार राज्य अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता कल से शुरू।

Khelbihar.com

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में कल से बिहार राज्य अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  प्रतियोगिता का आयोजन  एम वी पी चेस क्लब , पटना द्वारा  दादीजी लेन , बोरिंग रोड , पटना स्थित ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजक रबिन्द्र कुमार के मुताबिक ,

प्रतियोगिता का  उद्घाटन कल सुबह दस बजे उप महानिरीक्षक श्री उमाशंकर प्रसाद करेंगे।  इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के नौ वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे।  इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के आधार पर चयनित दो – दो खिलाडी ( बालक एवं बालिका वर्ग ) आगामी ३ से ११ अगस्त तक अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment