Loading Now
×

अब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नहीं खेलेंगे डेविड वॉर्नर,उन्होंने कही बड़ी बात देखे

IPL NEWS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में वार्नर किसी दुसरे टीम से खेलते दिख सकते है .आपको बता दे की आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी जल्द होने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2022 की नीलामी का आयोजन इसी साल नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होगा.

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने आज कहा है कि वह आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में अपना नाम देंगे, क्योंकि वह इस लीग में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं. उन्होंने इस बारे में सेन रेडियो स्टेशन को जानकारी दी.

डेविड वॉर्नर ने कहा, “निश्चित रूप से नीलामी पूल में मैं अपना नाम रखूंगा, क्योंकि मुझे सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा फिर से टीम में बनाए रखने की उम्मीद नहीं है. इसलिए अगले सीजन में मैं एक नई शुरुआत करना चाहता हूं.”

उन्होंने कहा, “अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें टीम से बाहर करने के ऊपर कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है. मैंने इस टीम के साथ आठ सीजन बिताए हैं. इस दौरान टीम ने 2016 में खिताब अपने नाम किया था. मुझे इस बात की खुशी है.”

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment