Loading Now
×

टी-20 क्रिकेट में इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड,पुरे स्पेल नही दिए एक भी रन ,देखे खबर

विदर्भ 09 नवंबर: भारत के पास एक अजूबा गेंदबाज नाम अक्षय करनेवर जो दोनों हाथो से स्पिन गेंदबाजी करते है .उन्होंने एक अनोका रिकॉर्ड बना दिया है .

बीसीसीआई के गरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर-विदर्भ के बीच खेले गए मुकाबले में टी-20 क्रिकेट का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना. सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में स्पिनर अक्षय कारनेवर ने अपने चार ओवर में विपक्षी टीम को एक भी रन नहीं लेने दिया.

घरेलू, इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब तक ऐसा कारनामा कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका है. विदर्भ की ओर से खेलते हुए अक्षय ने अपने चारों ओवर मेडन डाले, यही नहीं उन्होंने मणिपुर के 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भी भेजा. अक्षय के लाजवाब प्रदर्शन के दम पर विदर्भ को 167 रन की विशाल जीत हासिल हुई.

मैच में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का स्कोर खड़ा किया. जितेश शर्मा और अपूर्व वानखेड़े ने नाबाद रहते हुए 71 और 49 रन की पारियां खेलीं. इसके जवाब में मणिपुर की टीम 16.3 ओवर में महज 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही विदर्भ प्लेट ग्रुप में टॉप पर कायम है.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment